हनुमान जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या का भव्य आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मानसरोवर क्षेत्र में बालाजी युवा मंडल के तत्वावधान में सुंदरकांड पाठ एवं श्री श्याम भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम महात्मा गांधी पार्क, सेक्टर 116, अग्रवाल फार्म, मानसरोवर में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान हनुमान की आराधना की। इसके बाद भजन संध्या में भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना दिया, जिस पर श्रद्धालु झूम उठे। इस अवसर पर आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वालों में गणेश व्यास, मनोज जैन एवं राकेश बंसल का विशेष सहयोग रहा। इनके साथ ही अन्य सहयोगियों और स्थानीय निवासियों की भागीदारी से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम मे कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज, निवर्तमान पार्षद हरिओम स्वर्णकार एवं जय वशिष्ठ तथा भाजपा की मंडल अध्यक्ष दीपा नाथावत ने शिरकत की। अंत में आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!