शहर में फिर लाखों की लूट, मुनीम से बैग छीन ले गये बाइक सवार

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: शहर में दिनों दिन अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। इस वजह से वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। कही चोरी तो कही मारपीट की घटनाएं हो रही है तो आज लाखों की लूट का मामला सामने आया है। शहर के बीछवाल थाना क्षेत्र स्थित अनाज मंडी में शुक्रवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि कच्ची आढ़त मंडी की दुकान नंबर 13 पर संचालित फर्म बृजमोहन बृज वल्लभ के मुनीम दुलाराम से बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने नकदी से भरा बैग छीन लिया। बैग में करीब साढ़े चार लाख रूपये बताएं जा रहे है। पता चला है कि दुलाराम एसबीआई बैंक से रुपए निकालकर लौट रहे था। 

*सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए संदिग्ध*

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो संदिग्ध बाइक सवार नजर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही बीछवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

*व्यापारियों में रोष*

बताया जा रहा है कि संबंधित फर्म कच्ची आढ़त का कार्य करती है और इसके मालिक नटवर करनाणी हैं। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से मंडी व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। व्यापारियों ने पुलिस से शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!