कार्यकर्ता का सम्मान सर्वप्रथम: प्रदेश अध्यक्ष आर्यन शर्मा

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (ब्रह्म प्रकाश शर्मा): भारतीय जनता पार्टी से जुड़े भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ का संगठनात्मक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष आर्यन शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किए गए कार्यक्रम में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद, भारत सरकार के वाइस चेयरमैन एवं केंद्रीय दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री, राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पहले सत्र में संगठन के विस्तार, श्रमिक हितों की सुरक्षा, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आगामी रणनीतियों पर गंभीरता से मंथन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सर्वेश पाठक ने श्रमिकों के हितों पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी श्रमिक का शोषण तभी रुकेगा जब उसे सरकारी योजनाओं के साथ जोड़कर उसका पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए उनके कार्यकर्ता इस दिशा में क्षेत्र-क्षेत्र में कैंप लगाकर युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आर्यन शर्मा ने जन्मदिन के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर एक अत्यंत सराहनीय पहल है। इस प्रकार के आयोजन समाज में सेवा भावना को सशक्त करते हैं और मानव जीवन बचाने का कार्य करते हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष आर्यन शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ श्रमिकों की आवाज और उनके अधिकारों का सशक्त मंच है। हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक श्रमिक तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित हो और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। इस दौरान जयपुर में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां जीनीयस अकैडमी स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ, जहां NCC के विद्यार्थियों ने अतिथियों का स्वागत किया। वहीं ऋषभ हॉस्पिटल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानव सेवा का परिचय दिया। मुख्य कार्यक्रम स्वर्ण महल, खातीपुरा (वैशाली नगर) में आयोजित भव्य सम्मान समारोह था, जिसमें प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष आर्यन शर्मा एवं राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक का जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें संयुक्त व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रानू, नीटू यादव, अलवर जिला अध्यक्ष गुलशन शर्मा, दौसा जिला अध्यक्ष प्रयागराज, सीकर जिला अध्यक्ष रजत तोदी, करौली जिला अध्यक्ष आजाद सिंह राजावत, युवा नेता राजेंद्र शर्मा, विजय, मोहित कुमावत सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!