प्रथम पुण्यतिथि पर बेजुबानों की सेवा

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): चिड़ावा नगर पालिका के पीछे स्थित भूतनाथ मन्दिर में सुमित्रा कटेवा की प्रथम पुण्यतिथि पर एक परोपकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिवंगत सुमित्रा कटेवा की स्मृति में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गये तथा असहाय एवं घूमने वाले पशुओं के लिए पानी की खेली रखवाई गयी। समाजसेवी कर्मवीर कटेवा ने अपनी पत्नी की प्रथम पुण्यतिथि को याद करते हुए मोक्षधाम में दो सिमेन्टेड कुर्सियां भी लगवाई।कार्यक्रम में कर्मवीर कटेवा के साथ सरवर खान, देवेन्द्र, मनीष, दीपक कुमार, कपिल कटेवा काशी, सुनिल ओला, नीलम कटेवा, सज्जन कुमार, कपिल कुमार सहित कई अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!