झेरली में डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य समारोह: मेधावी छात्र हुए सम्मानित

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): ग्राम झेरली में डॉ.बीआर अंबेडकर नवयुवक संघ के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पिलानी विधायक पितराम सिंह काला उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा, शेर सिंह नेहरा (पूर्व प्रधान), पीसीसी प्रदेश प्रवक्ता हर्षवर्धन सिंह शेखावत, पंचायती राज संगठन के प्रदेश महासचिव राजकुमार राठी, विद्या विहार नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि रोहिताश रणवा, ब्लॉक अध्यक्ष (भाजपा) ईश्वर सिंह शेखावत, मोतीलाल बाडेटिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ.अंबेडकर के जीवन परिचय, दलित एवं नारी उत्थान, मजदूर वर्ग के अधिकारों तथा संविधान निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर शांति देवी नोरंग लाल भूपेश ट्रस्ट की ओर से हर वर्ष की भांति गांव के सरकारी विद्यालय के कक्षा प्रथम से बारहवीं तक के मेधावी विद्यार्थियों को नगद पारितोषिक एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही नवयुवक संघ द्वारा भी समाज के मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!