आश्रम ने जारी किया 24×7 हेल्पलाइन नंबर: अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): असहाय, बेसहारा एवं निराश्रित व्यक्तियों की सेवा के उद्देश्य से संचालित श्री श्याम शरणम् आश्रम, चिड़ावा द्वारा आमजन की सुविधा के लिए 24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। आश्रम प्रबंधन ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में यदि कहीं कोई असहाय, निराश्रित, जरूरतमंद या वृद्ध व्यक्ति दिखाई दे, जिसका कोई सहारा नहीं है, तो आमजन तुरंत आश्रम को सूचित कर सकते हैं अथवा उस व्यक्ति को आश्रम तक पहुँचाने में सहयोग कर सकते हैं। सूचना प्राप्त होते ही आश्रम की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँचकर जरूरतमंद व्यक्ति को सुरक्षित आश्रम तक लाने का कार्य करेगी। आश्रम में वर्तमान में रहने, भोजन एवं देखभाल की सभी आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह सेवा कार्य पूर्णतः जन सहयोग से संचालित है। आश्रम के संस्थापक अनिल शर्मा भारती ने बताया कि
“हमारा उद्देश्य है कि कोई भी असहाय व्यक्ति बिना सहारे के न रहे। समाज के सहयोग से हम ऐसे लोगों के जीवन को बेहतर बनाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं।” आश्रम प्रबंधन ने अपील करते हुए कहा कि “आपका थोड़ा सा समय और सहयोग किसी जरूरतमंद के जीवन को नई दिशा दे सकता है।”
📞 हेल्पलाइन नंबर: 8764887808 (24 घंटे चालू)
पता: श्री श्याम शरणम् आश्रम, दुर्गा माता मंदिर के सामने वाली गली, रेलवे स्टेशन के पास, चिड़ावा (राजस्थान)।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!