निवाई (लालचंद माली): माली समाज विकास संस्था के तत्वावधान में शिवाजी कॉलोनी स्थित छात्रावास में महात्मा ज्योतिबाराव फुले की 199वीं जयंती श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए विशेष कोष का गठन करने और आधुनिक पुस्तकालय संचालन सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला प्रवक्ता राजेश कनेसर ने कहा कि महात्मा फुले ने 1848 में जब पहला कन्या विद्यालय खोला था तब समाज उनके खिलाफ था। आज 199 साल बाद भी अगर हमारे समाज का एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित है, तो यह फुले जी के विचारों के साथ धोका होगा। उन्होंने कहा की महात्मा ज्योतिबा फुले ने किसी समाज विशेष के लिए नहीं बल्कि पूरे सर्व समाज को शिक्षित करने व राष्ट्र के निर्माण का कार्य किया है। उपमंत्री प्रेमप्रभु गंगाडा ने कहा कि समाज को अब सिर्फ जयंती मनाने तक सीमित नहीं रहना है, बल्कि फुले के सत्यशोधक विचार को जमीन पर उतारना है और शिक्षा के साथ संस्कारो को भी आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए छोटूलाल राहौली ने सभी का आभार व्यक्त किया। अंत में महात्मा ज्योतिबा फुले अमर रहें, सावित्री बाई फुले अमर रहें के जयकारों के साथ सभा का समापन हुआ। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष रामवतार खुवाडिया, छात्रावास अध्यक्ष छोटूलाल राहौली, उपमंत्री प्रेमप्रभु गंगाडा, जिला प्रवक्ता राजेश कनेसर, मास्टर रामकिशोर राहौली, कमलेश सैनी, रामसहाय माली, सोनू सांखला, शंकर सांखला, मनोज कुमार, घनश्याम, कालू तंवर व एडवोकेट किशनलाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी प्रकार स्टार किड्स एकेडमी जमात में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मनाई गई। इस दौरान अध्यापक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता ललित जायसवाल ने की एवं विशिष्ट अतिथि नागार्जुन शर्मा एवं रामनिवास रहे। अतिथियों ने अध्यापकों को उनके अध्यापक होने के महत्व एवं गुण को समझाया। अपने अध्यापन कार्यशाली को सुधारने के लिए विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर रेखा, आरती, अंजू, कृष्ण, खुशी, सियाराम, ललित, मस्तराम व कानाराम सहित कई अध्यापक मौजूद थे।
महात्मा ज्योतिबा फुले को किया याद, शिक्षा और पुस्तकालय पर बने बड़े प्रस्ताव
By -
April 11, 2026
0
Tags: