अवैध बजरी के 7 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): बरोनी थाना पुलिस ने अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बडी कार्यवाही करते हुए बजरी से भरे हुए 7 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। थानाधिकारी सुश्री कुसुम ने बताया कि अवैध खनन को लेकर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव एवं पीपलू डीवाईएसपी रामअवतार के निर्देशन में गठित विशेष टीमों ने गश्त के दौरान गांव बहड की पहाडी के पास से अवैध बजरी से भरे 7 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ट्रॉली में करीब 8-8 टन अवैध बजरी भरी हुई थी। पुलिस ने जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चालकों व मालिकों के विरुद्ध एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज करके अनुसंधान शुरू कर दिया है। टीम में थानाधिकारी सुश्री कुसुम सहित पुलिस सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र, सुरेन्द्र व शंकर लाल मीणा, हैड कानि राजूलाल, राजेन्द्र व रामेश्वर, कानि रामकिशोर, भगवान सहाय, हनुमान, भागचन्द, खियाराम, रामू, रामप्रसाद, अशोक, कानजीराम, सुरेश, प्रदीप, राकेश व चालक कालूराम शामिल रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!