निवाई (लालचंद माली): श्री विश्वकर्मा जांगिड ब्राह्मण समाज विकास समिति के तत्वावधान में समिति अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद जांगिड जैतपुरा की अध्यक्षता में 12 अप्रेल को सुबह 11 बजे खणदेवत रोड पर स्थित जांगिड ब्राह्मण समाज छात्रावास में बैठक आयोजित होगी। बैठक में विकास समिति पदाधिकारियों सहित सभी सदस्य एवं समाज के गणमान्य लोग विचार व्यक्त करेंगे। विकास समिति सचिव ने बताया कि बैठक में छात्रावास निर्माण, बकाया राशि की जानकारी व विकास समिति के चुनाव संबंधी चर्चा की जाएगी।
3/related/default