दिशा समिति की बैठक 23 अप्रैल को

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): ग्रामीण विकास मंत्रालय (दिशा), भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा जारी दिशा-2019 मार्गदर्शिका के तहत जिला स्तरीय दिशा (District Development Coordination and Monitoring Committee - DISHA) समिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक सांसद की अध्यक्षता में 23 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे जिला परिषद सभागार, झुंझुनूं में आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी तथा विकास कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने बताया कि बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध प्रगति एवं आमजन तक लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। बैठक में संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति अपेक्षित बताई गई है। एजेंडा अनुसार विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!