झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाये जा रहे अष्ठम पोषण पखवाड़े के उपलक्ष्य में विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें पखवाड़ा की अवधि में किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गई। इस से पूर्व गुरुवार 9 अप्रैल को पोषण पखवाड़ा के शुभारम्भ पर जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग द्वारा पोषण पखवाड़ा एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के पोस्टर का विमोचन किया गया। विभाग के उप निदेशक बिजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि इस वर्ष पोषण पखवाड़ा 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक मनाया जाएगा, जिसमें विभाग द्वारा अन्य विभागों के सहयोग से ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधित जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष इसका आयोजन 5 मुख्य थीम आधारित रहेगा। जिसमे मातृ एवं बाल पोषण, मस्तिष्क विकास के लिए शुरुआती प्रोत्साहन, प्रारंभिक वर्षो में खेल आधारित शिक्षा, स्क्रीन टाइम कम करने में माता-पिता एवं समुदाय की भूमिका, आँगनबाड़ी केंद्रों के लिए सामुदायिक समर्थन प्राप्त करना इत्यादि। कार्यशाला में सभी सीडीपीओ, सुपरवाइजर, जिला एवं ब्लॉक कॉर्डिनेटर सहित अन्य विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।
3/related/default