उच्च शिक्षा के लिए 2.22 लाख रुपए की ब्याज मुक्त ऋण सहायता दी

AYUSH ANTIMA
By -
0


सीकर (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद ने होनहार जरूरतमंद छात्र-छात्राओं और युवाओं को रोजगार परक पाठ्यक्रम के लिए ब्याज मुक्त ऋण सहायता देने का एक अभिनव प्रकल्प प्रारम्भ किया है। परिषद के सचिव निशान्त गोयनका ने बताया कि इस प्रकल्प के अन्तर्गत गत वर्ष एक स्थानीय जरूरतमंद मेधावी छात्र को 5 लाख 15 हजार रुपए का ब्याज मुक्त ऋण दिया गया था। यह छात्र लोनावाला (महाराष्ट्र) की द ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी में एक वर्षीय डिप्लोमा इन नौटिकल साइंस (डीएनएस) का अध्ययन कर रहा है। इसी क्रम में स्थानीय सदाबहार मोहल्ला निवासी एक और छात्र को 2 लाख 22 हजार 503 रुपए की ब्याज मुक्त ऋण राशि प्रदान की गई है। यह छात्र गुजरात के मेहसाणा में बीएससी नौटिकल साइंस के तीन वर्षीय पाठ्यक्रम का अध्ययन करेगा। परिषद के संरक्षक राजकुमार पारीक, सचिव निशान्त गोयनका तथा युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील बूबना ने बुधवार शाम ऋण अनुबंध प्रपत्र उक्त छात्र की माताजी को प्रदान किये। इस अवसर पर गौरव खेतान भी उपस्थित थे। ऋण अनुबंध प्रपत्र के अनुसार पाठ्यक्रम पूर्ण हो जाने तथा एक वर्ष का जोब पूरा करने के बाद उक्त छात्र तीन वर्ष में मासिक किस्तों के जरिए ऋण राशि परिषद को लौटाएगा। छात्र के माता-पिता ने इस सहयोग पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद का आभार जताया है।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!