माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 के विजेताओं के साथ राजस्थान यूथ डायलॉग का फिनाले 13 अप्रैल को

AYUSH ANTIMA
By -
0



जयपुर: यूनियन बजट 2026 पर आधारित माय भारत बजट क्वेस्ट का आयोजन 1 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से माय भारत पोर्टल पर हुआ, जिसमें 15 से 29 वर्ष के 12 लाख से अधिक युवाओं ने संपूर्ण देश में भागीदारी की। युवा मामले और खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 के जोन 14 राजस्थान राज्य के विजेता प्रतिभागियों के साथ राजस्थान यूथ डायलॉग का दो दिवसीय फिनाले का आयोजन 12 व 13 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को यूथ हॉस्टल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए युवा मामले एवं खेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष राजस्थान युवा बोर्ड प्रवीण गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय बजट 2026 जिसे युवा शक्ति प्रेरित बजट माना जा रहा है। यह विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग से प्रेरित है, जो नीति निर्माण के केंद्र में युवाओं को रखने की सरकार की प्रतिबद्धता को व्यक्त करता है। आत्मनिर्भर भारत और सहभागी शासन की दृष्टिकोण पर आधारित इस बजट क्वेस्ट में तीन चरण थे। राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी नो विकास विषयों पर निबंध प्रतियोगिता और राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ संवाद। उक्त बजट क्विज में राजस्थान के 75,591 प्रतिभागियों ने भाग लिया। क्विज राउंड से चयनित हुए 3453 प्रतिभागियों ने निबंध चरण में भाग लिया, जिसमें से कुल 984 प्रतिभागियों का राज्य स्तरीय माय भारत बजट क्वेस्ट राजस्थान डायलॉग के लिए चयन किया गया, जिसमें 423 महिलाएं एवं 561 पुरुष सम्मिलित है। विजेता प्रतिभागियों के साथ राजस्थान यूथ डायलॉग के दो दिवसीय फिनाले का आयोजन 12 व 13 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। 
12 अप्रैल 2026 को नारी शक्ति विकसित भारत की आवाज विषय पर सुबोध जैन पीजी कॉलेज, रामबाग सर्किल, जयपुर में महिला युवा संसद का आयोजन होगा, वहीं शाम को संडे ऑन साइकिल आयोजित की जाएगी, जो फिट भारत विकसित भारत का संदेश देगी। 
13 अप्रैल 2026 को प्रातः 9 बजे से सायं 5: 15 बजे तक माय भारत बजट क्वेस्ट राजस्थान युवा संवाद का आयोजन राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) जयपुर में राजस्थान के महामहिम राज्यपाल, माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार दोनों माननीय उप मुख्यमंत्री, कैबिनेट राज्य मंत्री युवा मामले एवं खेल विभाग कृषि उद्योग उच्च तकनीक शिक्षा एवं कौशल महिला बाल विकास मंत्री सहित विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रमुख शासन सचिव की गरिमामई उपस्थित रहेगी। कार्यक्रम में भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का युवाओं के नाम संदेश का भी वर्चुअल प्रदर्शन किया जाएगा। माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 युवा विचारों का संगम है। दो दिनों तक आयोजित होने वाले सत्रों में शिक्षा व उद्योग जगत के दिग्गज केंद्रीय बजट 2026 से जुड़े विषयों पर मंथन करेंगे। यहां राज्य भर के अमृत पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करने वाले युवा ऊर्जावान, जागरूक और विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को मूर्त रूप देने के लिए अपनी कटिबद्धता प्रदर्शित करेंगे।

*माय भारत पोर्टल पर राजस्थान का प्रदर्शन*
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि माय भारत पोर्टल पर राजस्थान का प्रदर्शन शानदार रहा है। यहां 10000 से अधिक युवा कार्यक्रमों का सफल संचालन हुआ है। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में यहां के 44 युवाओं का चयन राज्य के युवाओं की उत्कृष्ट प्रतिभा को दर्शाता है। राजस्थान की हर्षिता शर्मा ने दिल्ली में आयोजित हुई राष्ट्रीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी श्रेणी में भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं भारत मंडपम नई दिल्ली में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 में राजस्थान की काव्या सिंह व दीपक शर्मा ने भारत के माननीय प्रधानमंत्री के समक्ष अपने विचारों की प्रस्तुत दी है। वहीं राज्य की चारु शर्मा ने गणतंत्र दिवस परेड 2026 में एनएस एड दल का नेतृत्व किया है, जिससे राज्य की प्रतिष्ठा को चार चांद लगे हैं। प्रेस वार्ता में प्रभारी क्षेत्रीय निदेशक माय भारत पश्चिमी क्षेत्र कृष्ण लाल पारचा व राज्य निदेशक माय भारत देवेंद्र व्यास भी उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!