जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): एसकेआईटी कॉलेज के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के फाइनल ईयर स्टूडेंट्स कार्तिकी कपूर, आदित्य पारीक, दैविक राठौड़ एवं ध्रुव बंसल ने असिस्टेंट प्रोफेसर गर्वित गुप्ता के नेतृत्व में "स्मार्ट पार्किंग सिस्टम" का प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरा किया है। यह इंटेलिजेंट फीचर्स और मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से पार्किंग व्यवस्था और वाहन चालकों की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस सिस्टम के साथ सेंसर्स कनेक्ट हैं, जो पार्किंग स्लॉट्स के खाली या भरे होने का पता लगाते हैं और मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से रियल-टाइम जानकारी भेजते हैं। सिस्टम का कम्युनिकेशन मॉड्यूल इसे मोबाइल ऐप से कनेक्ट करने की अनुमति देता है और LED डिस्प्ले पर ड्राइवर को खाली पार्किंग स्पेस तक पहुँचने के लिए सटीक जानकारी और नेविगेशन प्रदान करता है। यह तकनीक पारंपरिक पार्किंग सिस्टम के साथ जुड़ी सभी चुनौतियों का सामना करती है एवं वास्तविक समय पर मॉनिटरिंग और मैनेजमेंट के लिए इंटेलिजेंट सुविधाएँ प्रदान करती है। कॉलेज के निदेशक जयपाल मील से बातचीत के दौरान पता चला कि कॉलेज नियमित रूप से विभिन्न परियोजनाओं और स्टार्टअप पर काम करता है, जो छात्रों को बेहतर परियोजनाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाने में सक्षम बनाता है।
एसकेआईटी में "स्मार्ट पार्किंग सिस्टम" का प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूर्ण
By -
April 11, 2026
0
Tags: