रॉयल रॉक स्टार छावा बनी एसएफएस क्रिकेट लीग-2 की विजेता

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): एसएफएस, मानसरोवर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता (U-16) में रॉयल रॉक स्टार छावा ने शानदार प्रदर्शन कर ख़िताब जीता। छत्रपति शिवाजी किंग्स उप विजेता बनी। आयोजक समिति के केडी सिंघल ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमे नौ वर्ष से लेकर सोलह वर्ष तक के बच्चे व बच्चियों ने संयुक्त रूप से टीम फ्रैंचाइज़ी मॉडल पर बनाई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा रिद्धि सिद्धि मंडल अध्यक्ष दीपा नथावत ने किया व विजेता टीम को पुरस्कृत सोसायटी अध्यक्ष किशन लाल छत्तानी ने किया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने स्वच्छता की शपथ भी ली। प्रतियोगिता में मनोज अग्रवाल, राय सिंह वर्मा, रजत जैन, निखिल टंडन, सुरेंद्र स्वामी, कुणाल वधवानी, जसप्रीत सिंह व अनिल खत्री ने फ्रैंचाइज़ी बनकर टीमें बनाई। निखिल भाटिया, रविंद्र सिंह, कुणाल सिंह व वासु अग्रवाल आयोजन समिति में रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!