नारी कभी ना हारी लेखिका साहित्य संस्थान एवं सपनाज ड्रीम्स चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया श्रेष्ठ नारी सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): नारी कभी ना हारी लेखिका साहित्य संस्थान एवं सपनाज ड्रीम्स चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मानसरोवर जयपुर में वरिष्ठ 80—90 वर्ष की उम्रदराज लेखिकाओं के श्रम, संघर्षशील जीवन से प्रेरणा लेते हुए, समाज में उनकी साहित्य सेवा, कर्मठता, दूरदर्शिता तथा समाज उत्थान में उल्लेखनीय योगदान के सम्मानार्थ व उनके प्रति कृतज्ञता प्रगट करने हेतू “श्रेष्ठ नारी सम्मान” आयोजित किया गया। सम्मानित विभूतियों को अतिथियों में प्रो.लाड़ कुमारी जैन, प्रो.अमला बत्रा, एडिशनल एसपी सीमा हिंगोनियां, प्रो.उषा राणावत व डॉ.शशि सांखला ने साफा, मोमेंटो व सम्मान पत्र देकर वरिष्ठ बहनों को सम्मानित किया। सम्मानित लेखिकाओं में माधुरी शास्त्री, सुषमा शर्मा, अपर्णा प्रीता, राज चतुर्वेदी, आभा सिंह, शशि पाठक, कमलेश माथुर, एस भाग्यम् शर्मा, पूजा उपाध्याय, विजय गिनानी साँखला, लक्ष्मी अशोक, शशी सक्सेना, शारदा शर्मा व कमलेश वशिष्ठ तथा संतोष सांघी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन रेखा गुप्ता ने किया। अंत में संस्था की संस्थापक अध्यक्ष वीना चौहान द्वारा उद्बोधन में कहा कि जयपुर में इस तरह का यह पहला सम्मान समारोह है। श्रेष्ठ नारी सम्मान पाकर सबके चेहरे प्रफुल्लित थे। इन्हीं के सानिध्य में बैठकर सब ने लेखन कार्य प्रारम्भ किया। कार्यक्रम में जयपुर की जानी मानी लेखिका बहने पधारी थी, नीलम सपना द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!