विक्रम राठौड़ डॉ.भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी द्वारा व्याख्यान के लिए आमंत्रित

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनैतिक प्रतिनिधित्व) आयोग, राजस्थान सरकार के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ को डॉ.भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती के अवसर पर डॉ.भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी, जयपुर द्वारा आयोजित प्रथम डॉ.भीमराव अंबेडकर स्मृति विधि व्याख्यान हेतु आमंत्रित किया गया है। राठौड़ इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया के पूर्व न्यायाधीश एवं भारतीय विधि आयोग के वर्तमान अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी एवं माननीय न्यायमूर्ति जस्टिस एसपी शर्मा, एक्टिंग चीफ़ जस्टिस राजस्थान हाई कोर्ट, प्रो. (डॉ.) निष्ठा जसवाल वाइस चांसलर डॉ.भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी, जयपुर के साथ व्याख्यान में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर राठौड़ कार्यक्रम में डॉ.अंबेडकर के विचारों, संविधान निर्माण में योगदान तथा सामाजिक समरसता के प्रति उनके दृष्टिकोण पर विस्तृत चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। गौरतलब है विगत कई वर्षों से जनसंपर्क सलाहकार, उच्च शिक्षा, विधि और विश्वविद्यालय मामलों के विशेषज्ञ, साहित्य और लोक प्रशासन क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान करने वाले विक्रम राठौड़ उच्च शिक्षा विशेषज्ञ होने के साथ लेखक, साहित्यकार और स्वतंत्र उच्च शिक्षा समीक्षक-विश्लेषक और स्वतंत्र सलाहकार भी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!