पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्मदिवस पिलानी स्थित राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड कार्यालय में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों का दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर लीलाधर बिश्नूलिया ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए महात्मा फुले के जीवन और उनके सामाजिक सुधारों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पार्षद भगवती प्रसाद सैनी, पार्षद सुभाष सैनी, पार्षद अशोक सैनी, पार्षद रतन सैनी, दिनेश सैनी, शेर सिंह नायक, रिजवान, विकास कामा, अध्यापक नरेंद्र सैनी, ताराचंद बिश्नूलिया, ओम प्रकाश सैनी, सुरेश सैनी, सुरेश पापटन, सत्यनारायण सैनी, रामजस सैनी, पुरुषोत्तम सैनी, मोतीलाल सैनी और सांवरमल सैनी का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। अंत में दिनेश सैनी ने अपने विचार साझा किए और उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में सरकार से महात्मा ज्योतिबा फुले को 'भारत रत्न' देने की पुरजोर मांग रखी। तहसील अध्यक्ष प्रकाश सैनी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।
पिलानी में राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड ने धूमधाम से मनाया महात्मा ज्योतिबा फुले का 199वां जन्मदिन
By -
April 11, 2026
0
Tags: