झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): लक्ष्मणगढ़ रोड पर मुकुंदगढ़ मंडी के निकट नवलगढ़ के दिलेर भामाशाह और मशहूर व्यवसायी राजेश कटेवा ने एक बार फिर अपनी दरियादिली दिखाई है। राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में राजेश कटेवा ने क्यामसर में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर के लिए 51 हजार रुपये नकद और आवश्यक निर्माण सामग्री देने की घोषणा की। इस बड़ी घोषणा के बाद राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों ने कटेवा का शॉल, साफा और फूलमाला पहनाकर भव्य मान-सम्मान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विरेन्द्र क्यामसरिया, मुकुंदगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मनीष डोटासरा एवं मीडिया प्रभारी ओपी बिर्ख ने कटेवा का स्वागत किया। प्रदेश सचिव राहुल जानू (हाल निवास सीकर) ने मंदिर निर्माण में इस महत्वपूर्ण आर्थिक सहयोग के लिए युवा नेता राजेश कटेवा का आभार व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विरेन्द्र क्यामसरिया ने जानकारी दी कि जनसहयोग से बन रहा लोकदेवता तेजाजी महाराज का यह मंदिर 165 फीट ऊंचा होगा, जो पूर्ण होने पर भारत का सबसे बड़ा तेजाजी मंदिर कहलाएगा। इस ऐतिहासिक और भव्य परियोजना में समाज के सभी वर्गों का अपार श्रद्धा के साथ निरंतर सहयोग मिल रहा है।
तेजा भक्त राजेश कटेवा ने तेजाजी मन्दिर निर्माण के लिए की 51 हजार की घोषणा
By -
April 11, 2026
0
Tags: