महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया उनको स्मरण

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती के अवसर पर रीको स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके द्वारा समाज उत्थान हेतु किए गए अथक प्रयासों और महान कार्यों को याद किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती हर्षिनी कुलहरी ने महात्मा ज्योतिबा फूले के जीवन और उनके सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे दलितों और महिलाओं के उत्थान के अग्रदूत थे। महिला शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के लिए जीवन पर्यन्त संघर्षरत रहे। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव, कुरीतियों और छुवाछूत को समाप्त करने हेतु जनजागरण चलाते हुए समानता के अधिकार का संदेश दिया। श्रीमती कुलहरी ने बताया कि फूले ने शिक्षा के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों का डटकर मुकाबला किया और लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोलकर इतिहास रचा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि महात्मा फूले के विचारों को अपनाते हुए समाज सेवा में जुटें। यह आयोजन महात्मा ज्योतिबा फूले के प्रति भाजपा की श्रद्धा को दर्शाता है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री दिलीप सैनी, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह शेखावत, अजय चाहर, सोशियल मीडिया जिला संयोजक चंद्र प्रकाश शुक्ला, आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी, ताराचंद सैनी, पार्षद विजय कुमार सैनी, रामनिवास सैनी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राकेश सहल, विकास पुरोहित, दयाराम सैनी, दीपक स्वामी, रामगोपाल महमिया, नरेन्द्र पूनिया, रमेश चौमाल, मनोहर धूपिया, अनिल जोशी, चंद्र प्रकाश जोशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!