चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में डॉ.भीमराव अम्बेडकर आदर्श समाज संस्थान (BRASS) चिड़ावा की ओर से रविवार, 12 अप्रैल 2026 को एक विशेष सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान द्वारा आयोजित यह परीक्षा बाबा साहेब और देश के महान महापुरुषों की जीवनी पर आधारित होगी, जिसमें कक्षा 5वीं से लेकर 8वीं तक के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन मंड्रेला रोड स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल (पानी टंकी के पास) में किया जाएगा, जिसके लिए सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में भारी उत्साह है और बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के जुटने की संभावना है। आयोजन समिति के अनुसार, प्रत्येक कक्षा में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को बाबा साहेब के मुख्य जयंती समारोह के दौरान विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही, बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए परीक्षा में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। संस्थान का मुख्य उद्देश्य इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को महापुरुषों के आदर्शों और उनके जीवन संघर्षों से परिचित कराना है ताकि नई पीढ़ी उनके दिखाए मार्ग पर चल सके। स्थानीय शिक्षाविदों और अभिभावकों ने संस्थान की इस अनूठी पहल की सराहना की है।
बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर चिड़ावा में आज़ आयोजित होगी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
By -
April 11, 2026
0
Tags: