झुंझुनूं में 15 दिवसीय ग्राम रथ अभियान शुरू: योजनाएं पहुंचेंगी गांव-ढाणी तक

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिले में ‘ग्राम रथ अभियान’ का शुभारंभ जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग व जनप्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट से विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर किया। 15 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में 13 विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव-ढाणी तक पहुंचाई जाएगी। एलईडी स्क्रीन के जरिए ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति के साथ रथों में सुझाव पेटिका भी रखी गई है, जिसमें आमजन अपने सुझाव दे सकेंगे। यह अभियान जिले की सातों विधानसभाओं में चलेगा, जहां कृषि, पशुपालन, ऊर्जा, सिंचाई सहित विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा, साथ ही संध्या चौपाल के जरिए स्थानीय कलाकार लोक शैली में जागरूकता फैलाएंगे। 29 अप्रैल को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के कई गांवों में यह रथ पहुंचकर लोगों को योजनाओं से जोड़ेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!