निवाई (लालचंद माली): न्यायालय परिसर में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा के नेतृत्व व चुनाव अधिकारी एडवोकेट रामजीलाल जाट की देखरेख में शांति पूर्वक एवं सुव्यवस्थित संपन्न हुए। मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में सुबह से ही भारी उत्साह देखा गया। इस दौरान कुल 113 पंजीकृत मतदाताओं में से 111 अधिवक्ता मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस उत्सव में भागीदारी निभाई। चुनाव प्रक्रिया के दौरान एसडीएम प्रीति मीणा ने मतदान केंद्र का बारीकी से अवलोकन किया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित अधिवक्ताओं से संवाद करते हुए उन्हें लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने हेतु प्रेरित किया। चुनाव अधिकारी एडवोकेट रामजीलाल जाट ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे से प्रारंभ होकर शाम 5 बजे तक शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित चली। पूरे दिन न्यायालय परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। मतदाताओं ने कतारबद्ध होकर सुव्यवस्थित तरीके से अपने मत का प्रयोग किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता शिवप्रसाद चौधरी, एडवोकेट नरेंद्र कुमार जाट, सीताराम शर्मा, दयाराम गुर्जर, डॉ.तेजभंवर सिंह, रमेश कुमार शर्मा, विनोद चैधरी, बनवारी लाल यादव, एडवोकेट हरिराम गुर्जर, एडवोकेट गिरधर सिंह, रामअवतार शर्मा, सतीश शर्मा, राकेश मिश्रा एवं अनुराग शर्मा सहित बार के कई वरिष्ठ व युवा अधिवक्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। सभी की उपस्थिति में चुनावी प्रक्रिया पारदर्शिता व शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव संपन्न: 113 में से 111 अधिवक्ताओं ने किया उत्साहपूर्ण मतदान
By -
April 22, 2026
0
Tags: