सरदार शहर (तोलाराम मारू): सेठों की गली निवासी बजरंग लाल छाजेड़ का निधन 80 वर्ष की आयु में सोमवार को होने पर उनकी धर्मपत्नी अमराव देवी छाजेड़ पुत्र-पुत्रवधू अरूण-सुमन, अशोक-संगीता छाजेड़ तथा पुत्री दामाद सुमन-बिमल दूगड़ व छाजेड़ परिवार की सहमति पर आई बैंक सोसायटी आफ राजस्थान चूरू चैप्टर नेत्र संग्रह केन्द्र प्राणनाथ हॉस्पिटल के तकनीशियन भंवरलाल प्रजापत एवं सहयोगी दिनेश शर्मा ने नेत्र संग्रह किया। उक्त जानकारी देते हुए केन्द्र के समन्वयक गणेश दास स्वामी ने बताया कि इस केन्द्र का यह 38वां नेत्रदान है।स्व.बजरंग लाल छाजेड़ की आंखों से दो नेत्रहीन दुनिया देखेंगे। उन्होंने बताया कि अब तक सरदार शहर से 12, श्रीडूंगरगढ़ से 13, सुजानगढ़ से 4, सादुलपुर से 2, राजलदेसर, सीकर तथा रतनगढ़ से एक एक तथा सरदार शहर के ग्रामीण क्षेत्र बरड़ासर, उड़सर, बोघेरा तथा श्रीडूंगरगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र कुन्तासर से एक एक नेत्रदान हुआ है। सरदार शहर एवं श्रीडूंगरगढ़ से तेरापंथ युवक परिषद तथा रतनगढ़ से देवकिशन स्मृति सेवा समिति व सुजानगढ़ से लायन्स क्लब नेत्रदान के लिए आमजन को प्रेरित कर रहे हैं। बजरंग लाल छाजेड़ के नेत्रदान किये जाने पर उनके परिजनों का गांविमं सरदार शहर के अध्यक्ष हिमांशु दूगड़, प्राणनाथ हॉस्पिटल सरदार शहर के चैयरमैन शान्तिलाल चोरड़िया व राजस्थान राज्य थली प्रभारी लोकेश सेठिया ने आभार व्यक्त किया है।
परिवारजनों की सहमति से बजरंग लाल छाजेड़ का निधन होने पर किये नेत्र संग्रहित
By -
March 23, 2026
0
Tags: