श्रद्धालुओं ने दी श्रीराम महायज्ञ के हवन कुण्डों में आहुतियां

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद माली): शहर के मायला कुण्डों पर स्थित श्री संतोषी माता के मंदिर परिसर में नवरात्रा के महोत्सव पर चल रहे एकादश कुण्डात्मक श्रीराम महायज्ञ के हवन कुण्डों में श्रद्धालुओं आहुतियां दी। इस दौरान मंत्रोचारण से आस-पास का वातावरण गुंजायमान हो गया। श्रद्धालु विनोद खंगार ने बताया कि संत रामगोपालदास महाराज के सानिध्य में प्रतिदिन सुबह 9 से 4 बजे तक यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दोपहर 2 से 4 बजे तक भक्तमाल कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें संत जानकीशरण महाराज कथा वाचन कर रहे है। उन्होंने बताया कि रात्रि 7 से 9 बजे तक संत घनश्याम महाराज वृंदावन द्वारा श्रीराम कथा सुनाई जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!