अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन करें: रामसहाय वर्मा

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): राज्य सरकार की नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधायक रामसहाय वर्मा ने 28 छात्राओं को साइकिलें वितरित की। साइकिले मिलने से छात्राओं मे खुशी की लहर दौड गई। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य शिक्षा को आसान व सुलभ बनाना है, जिससे दूर-दराज क्षेत्र से आने वाली बेटियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। उन्होंने बताया कि पूरे ब्लॉक में कुल 1430 छात्राओं को साइकिलें दी जाएंगी, जिनका वितरण चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। विधायक ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वह पूरी लगन से पढ़ाई करें और अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन करें। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बालिकाओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप ईसरानी, भाजपा शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा व आसाराम डोई सहित कई जनप्रतिनिधि, एसडीएमसी सदस्य, अभिभावक मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!