सिंघानिया विश्वविद्यालय की बेटियों का राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन, बढ़ाया गौरव

AYUSH ANTIMA
By -
0


पचेरी बड़ी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पचेरी बड़ी स्थित सिंघानिया विश्वविद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एमए प्रथम वर्ष की छात्रा मोनिका ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025–26 (लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर) में 70 किलो ग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की। वहीं बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अंजलि ने एआईयू रेसलिंग चैंपियनशिप (कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र) में 55 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए खेलो इंडिया के लिए क्वालिफाई किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने खुशी जताते हुए बताया कि खेल विभाग विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। परिसर में इंडोर हॉल और विशाल आउटडोर स्टेडियम में खिलाड़ी नियमित अभ्यास करते हैं, साथ ही प्रशिक्षण व प्रतियोगिताओं का खर्च भी विश्वविद्यालय द्वारा वहन किया जाता है। इन उपलब्धियों से स्पष्ट है कि सिंघानिया विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ खेल क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!