जयपुर: जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशों की अनुपालना में जयपुर के चौगान स्टेडियम में “पंच गौरव – एक जिला, एक खेल” योजना के तहत कबड्डी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रैक सूट एवं स्पोर्ट्स शूज प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया 1गया। समारोह में यह भी उल्लेख किया गया कि चौगान स्टेडियम से अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी निकलकर देश-प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। यह कबड्डी प्रशिक्षण शिविर 22 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक आयोजित किया गया, जिसमें खिलाड़ियों के लिए आवास, भोजन एवं प्रशिक्षण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई। शिविर में कुल 22 बालक एवं 22 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालक वर्ग को कोच फूलचंद गुर्जर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया, जबकि बालिका वर्ग में महिला कोच श्रीमती आशा चौधरी ने प्रशिक्षण प्रदान किया। जिला खेल अधिकारी मान सिंह निर्वाण ने बताया कि “पंच गौरव – एक जिला, एक खेल” राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक जिले में चयनित खेल को बढ़ावा देकर स्थानीय प्रतिभाओं को निखारना एवं उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। शिविर के समापन अवसर पर खिलाड़ियों में उत्साह एवं आत्मविश्वास का वातावरण देखने को मिला, जो उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की ओर संकेत करता है।
पंच गौरव योजना के तहत चौगान स्टेडियम में हुआ कबड्डी शिविर का आयोजन*
By -
March 31, 2026
0
Tags: