महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री डॉ.अरुणा सिहाग का भव्य अभिनंदन

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री डॉ.अरुणा सिहाग का जिले के प्रमुख समाजसेवियों, उद्यमियों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया गया। 'साइलेंट वर्कर' के रूप में अपनी पहचान रखने वाली डॉ.अरुणा की इस नियुक्ति को कार्यकर्ताओं ने जमीनी संघर्ष और ईमानदारी की जीत बताया। अभिनंदन समारोह के दौरान एक भावुक और गौरवपूर्ण दृश्य देखने को मिला, जब डॉ.अरुणा सिहाग के साथ उनके पति डॉ.महेश चौधरी एवं उनकी पूजनीय सास श्रीमती शांति देवी चौधरी भी उपस्थित रहीं। परिवार के सदस्यों की मौजूदगी ने इस राजनीतिक उपलब्धि को एक पारिवारिक उत्सव में बदल दिया। शहर के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने डॉ.अरुणा सिहाग को दुपट्टा ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें राधा-कृष्ण का सुंदर प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया, जो उनके सरल और सात्विक व्यक्तित्व का सम्मान था। उपस्थित प्रबुद्धजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ.अरुणा के नेतृत्व में राजस्थान भाजपा महिला मोर्चा नई ऊंचाइयों को छुएगा। स्वागत करने वाले गणमान्य जनों में क्षेत्र की अग्रणी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल रहे: प्रदीप पाटोदिया ट्रस्टी सुनील पाटोदिया वेलफेयर फाउंडेशन, डॉ.डीएन तुलस्यान ट्रस्टी श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था, प्रमोद खंडेलिया अध्यक्ष श्री गोपाल गौशाला, नेमी अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष लघु उद्योग भारती (झुंझुनूं शाखा), प्रमोद जानू पूर्व पार्षद। इस गरिमामयी अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता संजय मोरवाल, जय प्रकाश सूरा, गोपाल सैन, कपिल सोनी, सुनील सूरा, विनय गढ़वाल सहित भारी संख्या में शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने डॉ.अरुणा सिहाग के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!