पोस्ट ऑफिस की योजनाओं का लोगों को मिले लाभ: कर्नल सुशील कुमार

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): उप डाकघर निवाई के तत्वावधान में शहनाई गार्डन में मोटिवेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। सब पोस्टमास्टर रामलाल मीणा ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार अजमेर डिवीजन के टोंक जिले की निवाई में जिला स्तरीय मोटिवेशन कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य पोस्टमास्टर जनरल जयपुर कर्नल सुशील कुमार व सुपरीटेंडेंट टोंक गोविंद वैष्णव उपस्थित रहे। कार्यशाला में पीएलआई, आरपीएलआई व डीपी एचीव में श्रेष्ठ कार्य करने वाले कार्मिकों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल कर्नल सुशील कुमार ने कहा कि भारत सरकार द्वारा पोस्ट ऑफिस के माध्यम से जनहित की अनेक स्कीम चलाई जा रही हैं। उक्त योजनाओं का लोगों को लाभ लेना चाहिए। उन्होंने ईएसआर की भी विस्तार से जानकारी देते हुए सभी कार्मिकों को टारगेट दिए। कार्यशाला में मुख्य पोस्टमास्टर जनरल जयपुर कर्नल सुशील कुमार का सभी कार्मिकों ने राजस्थानी परंपरानुसार माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। कार्यशाला में लोकेश कंवरिया, संग्राम भंशाली, शंकर लाल जाट, सुनिल कुमार शर्मा व प्रमोद विजय सहित जिले के शाखा डाकपाल व डाककर्मी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!