पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान को लेकर बैठक संपन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भाजपा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी जिलों में हो रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनो कुलहरी की अगुवाई में झुझुनूँ जिले के प्रत्येक मण्डल स्तर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में झुझुनू विधानसभा के पांचो मंडलों की एक बैठक जिला महामंत्री दलीप सैनी तथा अभियान के जिला सह संयोजक राकेश शर्मा बगड़ के आतिथ्य में सम्पन्न हुई। जिसमें सभी मंडलों में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर की तिथियां एव स्थान तय किए गए। अभियान के जिला सह संयोजक राकेश शर्मा ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को शिविर में होने वाले कार्यक्रमों, सभी गतिविधियों एवं सत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सुल्ताना मण्डल अध्यक्ष राजकुमार जांगिड़, शहर मण्डल महामंत्री विजेंद्र हटवाल, ताराचंद सैनी, उपाध्यक्ष विकास पुरोहित, वरिष्ठ कार्यकर्ता ख्यालीराम कुमावत, ग्रामीण मण्डल महामंत्री विजेन्द्र सिंह इंडाली, मण्डल संयोजक सुमेर सैनी, प्रकाश जांगिड़, कुलोद मण्डल महामंत्री बाबुलाल महिच सहित झुझुनू विधानसभा के भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!