झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, जयपुर की ओर से शुक्रवार को अंबेडकर भवन में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, राजस्थान राज्य कार्यालय जयपुर की निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग झुंझुनूं के सहयोग से बैटरी चालित मोटरयुक्त त्रिचक्र वाहन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले भर के 90 दिव्यांगजनों को बैटरी चालित मोटरयुक्त त्रिचक्र वाहन वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भाम्बू तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, राजस्थान राज्य कार्यालय जयपुर से कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख मनोज गुप्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर निगम के मुख्य महाप्रबंधक आशीष कुमार, उप महाप्रबंधक मालबिका दास, वरिष्ठ प्रबंधक सीएल मीना, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक डॉ.पवन पुनिया, परिवीक्षा अधिकारी पवन कुमार वर्मा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कृष्ण कुमार यादव, कनिष्ठ लेखाकार नेहा झाझड़ियां, छात्रावास अधीक्षक सत्यवीर सीगड़, प्रभुदयाल, विकास कुमार, वरिष्ठ सहायक राजेंद्र कुमार धवल सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। साथ ही भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, जयपुर की ओर से प्रभारी हरीश कुमार, ललित कुमार, सागर मोरवाल एवं अवनीश भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा लगभग 60 लाख रुपये की सीएसआर निधि उपलब्ध करवाई गई, जिसके माध्यम से दिव्यांगजनों को बैटरी चालित मोटरयुक्त त्रिचक्र वाहन से लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विजय हिन्द जालिमपूरा ने किया।
3/related/default