डॉ.लक्की पाराशर (अरडातिया) ने चिड़ावा का नाम किया गौरवान्वित

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अरडावतिया परिवार चिड़ावा की बहु डॉ.लक्की धर्मपत्नी अक्षय अरड़ावतिया, चिड़ावा को राजस्थान इंटरनेशनल सैंटर जयपुर में हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, विधानसभा अध्यक्ष बासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री डॉ.प्रेमचंद बैरवा एवं कुलगुरू नंदकिशोर पाडेय के कर कमलों से जर्नलिज्म में पीएचडी की उपाधि प्रदान की।
डॉ.लक्की स्नातकोत्तर परीक्षा में राज्य स्तर पर गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं। डॉ.लक्की की उपलब्धि पर कैलाश चंद्र लाटा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, श्रीमती मैना देवी लाटा पार्षद, सुनील लाटा पूर्व पार्षद, डॉ.शंभू पंवार, मोनिका अभिषेक पारीक पार्षद, महेंद्र सैनी, देवेंद्र पार्षद, गंगाधर पार्षद, पवन शेखावत आदि ने बधाइयां प्रेषित की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!