झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अम्बेडकर शिक्षा समिति की बैठक 29 मार्च, रविवार को सायं 4.30 बजे मुख्य बाजार रोड पर स्थित समिति कार्यलय में होगी। यह जानकारी देते हुऐ समिति सचिव सीताराम पंवार ने बताया 14 अप्रेल से 20 अप्रेल तक अम्बेडकर सप्ताह मनाने पर विचार किया जायेगा। समिति सचिव सीताराम पंवार के अनुसार अम्बेडकर सप्ताह मनाने का उदेश्य साल में एक दिन जयंती समारोह के नाम पर हो रही समाज के लाखों रूपये की बर्बादी को रोकना है तथा समाज में शिक्षा, संगठन, संघर्ष का संदेश घर घर पहुंचना है ।
3/related/default