निवाई (लालचंद माली): दिल्ली के उत्तम नगर में होली के पर्व पर हुई युवक तरुण खटीक की निर्मम हत्या को लेकर लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उक्त घटना के विरोध में खटीक समाज नवयुवक मंडल एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोश रैली के साथ नारे लगाते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां खटीक समाज ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नाम व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम प्रीति मीणा को अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर पीडित परिवार के लिए न्याय और आर्थिक सहायता की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि 4 मार्च को होली के दौरान बच्चों द्वारा पानी के गुब्बारे फैंकने जैसी मामूली बात को लेकर विवाद में तरुण खटीक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी, जिससे खटीक समाज व हिन्दु समाज में जबरदस्त रोष व्याप्त है। उन्होंने उक्त घटना की कडी निंदा करते हुए मामले की त्वरित और निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने एवं आरोपियों को कठोर सजा देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि पीडित परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए उन्हें कम से कम 1 करोड़ रुपये का उचित मुआवजा देने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि पीडित परिवार को जल्द न्याय नहीं मिला तो हिंदू समाज उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन देने वालों में रामनिवास शर्मा, सुरेश चन्द परिडवाल, अनिल जाट नोहटा, नरेश परिडवाल, मायाराम शर्मा, मुकेश परिडवाल, टीकम सिंह राजावत, अमृत परिडवाल, राजेश शर्मा, मोनू पारीक, राकेश खारोल, मक्खन परिडवाल एवं कमलेश किराड सहित खटीक समाज व बजरंग दल के कई पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद थे।
तरुण खटीक हत्याकांड से निवाई में भारी आक्रोश: बजरंग दल व खटीक समाज ने सौंपा ज्ञापन
By -
March 12, 2026
0
Tags: