निवाई (लालचंद माली): जांगिड़ ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर में नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष कन्हैया लाल जांगिड़ व नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अतिथियों द्वारा समाज सेवा के संकल्प के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार ने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति के लिए एकता एवं मजबूत संगठन सबसे अनिवार्य स्तंभ हैं। उन्होंने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि नेतृत्व का अर्थ केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सहायता पहुँचाना है। विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि महिला शक्ति को आगे आना चाहिए और समाज हित में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, साथ ही उन्होंने बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया। निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने आश्वासन दिया कि वह तन, मन व धन से जांगिड समाज के साथ है। तहसील अध्यक्ष कन्हैया लाल जांगिड़ सिरस ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। समिति सचिव मनीष बहकवा एवं प्रवक्ता प्रेम प्रकाश खंडवा ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार सहित महासभा के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम पंवार, राजनीतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश जांगिड़, कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजाराम जांगिड़, भाजपा जिला मंत्री नीलू जांगिड़, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष हनुमान प्रसाद जांगिड़ रानोली, विधायक रामसहाय वर्मा, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी, पूर्व सदस्य वित्त विभाग हरिशंकर जांगिड, डांगरथल मंडल अध्यक्ष केदार जाट, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय हर्षवाल, टोंक छात्रावास अध्यक्ष कालूराम जांगिड़ एवं कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष परमेश्वर जांगिड़ सहित टोंक जिले की सभी तहसीलों के जांगिड़ समाज के अध्यक्ष और पदाधिकारीयों ने कार्यक्रम में शिरकत की। समारोह में समिति के संरक्षक लल्लूलाल सेदरिया, राधेश्याम बांसड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश चैनपुरा, महामंत्री बाबूलाल सेदरिया, शशिकांत मोहम्मद गढ, कोषाध्यक्ष कैलाश आकोडिय़ा, सलाहकार प्रहलाद सेदरिया, कैलाश आराधना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रहलाद चैनपुरा सहित 80 से अधिक पदाधिकारियों ने शपथ ली। इस अवसर पर विकास समिति अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद जांगिड़, कजोड़, रामलाल, राधेश्याम, हनुमान, सुरेश, रमेश, दिनेश, शंभू, चौथमल सहित अनेक समाज के लोग मौजूद थे।
समाज की एकता व संगठन ही विकास का मुख्य आधार है: राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार
By -
March 17, 2026
0
Tags: