विधायक रामसहाय वर्मा का निवाई पंचायत समिति का औचक निरीक्षण

AYUSH ANTIMA
By -
0



निवाई (लालचंद माली): विधायक रामसहाय वर्मा ने मंगलवार को पंचायत समिति निवाई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित करें।
*​योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर*
​निरीक्षण के दौरान विधायक वर्मा ने स्वामित्व योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य आमजन को राहत पहुंचाना है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की देरी या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए।
*​अधिकारियों को कड़े निर्देश*
​विधायक ने कार्यवाहक विकास अधिकारी नंदकिशोर शर्मा को विशेष रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि पहाड़ी, खंडवा, रजवास और सिरस आदि ग्राम पंचायतों के लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करें। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि "आमजन को अपने जायज कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। यदि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पाई गई, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
*​जनसुनवाई और फीडबैक*
​निरीक्षण के दौरान विधायक ने वहां मौजूद आमजन से भी संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को पाबंद किया कि वे जनता के प्रति संवेदनशील रुख अपनाएं और पारदर्शी तरीके से कार्य करें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!