प्रेस क्लब के ‘सम्मान’ पर उठे बड़े सवाल! आखिर किस पैमाने पर बने ‘पत्रकार गौरव

AYUSH ANTIMA
By -
0



बीकानेर: बीकानेर प्रेस क्लब द्वारा रविवार को आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह भले ही रंगारंग कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के कारण सुर्खियों में रहा हो, लेकिन समारोह के बाद दिए गए सम्मान अब विवाद और सवालों के घेरे में आ गए हैं। पत्रकारों के सम्मान के नाम पर की गई चयन प्रक्रिया को लेकर शहर के पत्रकारिता जगत में चर्चा तेज हो गई है। प्रेस क्लब की ओर से आयोजित इस समारोह में 17 वरिष्ठ पत्रकारों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड और 32 लोगों को पत्रकार गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बीकानेर विधायक जेठानंद व्यास, खाजूवाला विधायक डॉ.विश्वनाथ मेघवाल सहित कई अतिथि मौजूद रहे और होली गीतों के बीच सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को रंगीन बना दिया लेकिन समारोह के बाद सम्मानित लोगों की सूची सामने आने के साथ ही चयन प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। पत्रकारों के बीच यह चर्चा जोरों पर है कि आखिर इन पुरस्कारों के लिए चयन किस आधार और किस मापदंड पर किया गया। सूत्रों के अनुसार पत्रकार गौरव अवार्ड की सूची में कुछ ऐसे नाम भी शामिल कर दिए गए, जिनका पत्रकारिता से प्रत्यक्ष और सक्रिय संबंध तक स्पष्ट नहीं है। यहां तक कि चर्चा यह भी है कि अखबार वितरण से जुड़े हुए को भी पत्रकार के रूप में मंच पर सम्मानित कर दिया गया, जिससे कई पत्रकारों ने इस पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।
पत्रकारों का कहना है कि सम्मान किसी भी पेशे की गरिमा और प्रतिष्ठा का प्रतीक होता है, लेकिन जब बिना स्पष्ट मापदंड के सम्मान बांटे जाएं तो इससे न केवल पुरस्कार की विश्वसनीयता प्रभावित होती है बल्कि वास्तविक और समर्पित पत्रकारों के योगदान पर भी सवाल खड़े हो जाते हैं। वही पत्रकारों का मानना है कि प्रेस क्लब जैसी संस्था से अपेक्षा रहती है कि वह पत्रकारिता की साख और मानकों को बनाए रखते हुए पारदर्शी प्रक्रिया अपनाए। यदि भविष्य में भी इसी तरह बिना स्पष्ट आधार के सम्मान दिए जाते रहे तो इन पुरस्कारों की गंभीरता और प्रतिष्ठा दोनों पर असर पड़ सकता है। फिलहाल होली के रंगों के बीच आयोजित यह समारोह अब सम्मान से ज्यादा चयन प्रक्रिया को लेकर उठे सवालों के कारण चर्चा में है और शहर के पत्रकारों की नजर अब प्रेस क्लब अध्यक्ष और चयन समिति की प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!