बीकानेर: शहर में होली के अवसर पर डीजे पर बजने वाले अश्लील गानों पर प्रतिबंध लगाने की मांग फिर उठी है। रविवार को सर्व समाज के मौजीज लोगो ने बीकानेर पुलिस अधीक्षक व नया शहर थानाधिकारी को ज्ञापन दिये। ज्ञापन में बताया गया है कि बीकानेर शहर के परकोटे के भीतरी भागों में बरसों से होली का त्योहार बहुत ही सौम्यता व सौहार्द्रपूर्ण तरीके से मनाया जाता है लेकिन पिछले कुछ सालों से कुछ असामाजिक तत्व डीजे पर अश्लील गीतों का प्रदर्शन करते हैं, जिससे घर में बैठी महिलाओं व युवतियों को शर्मसार होना पड़ता है। इसको लेकर 2023 में पूर्ण प्रतिबंध भी लग गया था, मगर इसके बावजूद इस बार फिर होली पर डीजे निकालने की कवायद चल रही है। ज्ञापन में बताया गया है कि अश्लील डीजे लेकर शहर में घूमने वाले लोगों में होली के रसियो के साथ-साथ कुछ असामाजिक तत्व भी शामिल हो जाते हैं, जो गिरोह बनाकर इसका प्रदर्शन करते हैं। कई दफा यह लोग मंदिरों के बाहर भी तेज आवाज में अश्लील गाने बजाते हैं। इस दौरान मंदिरों में चल रहे फाग उत्सव में भी खलल पड़ता है। ऐसे में शहर का शांतिपूर्ण माहौल बिगड़ने की पूरी-पूरी आशंका है। ज्ञापन में बताया गया हैं कि इस बार भी 2 मार्च पर होली की शाम को डीजे निकलने की संभावना हैं, इसलिए शहर का माहौल नही बिगड़े, उससे पहले प्रतिबंध आवश्यक हैं क्योकि असामाजिक तत्व पुष्करणा समाज की होली की आड़ में शहर की महिलाओं, बच्चियों व युवा लड़कियों पर इस परम्परा की आड़ में गलत ईशारे, फबतियां इत्यादि कसकर उनको उनके परिवारजन के सामने ही शर्मसार किये जाने के पुरजोर प्रयास पिछले काफी वर्षो से किये जा रहे है। इनका विरोध समाज के कुछ गणमान्य लोगों द्वारा किये जाने पर उक्त आपराधिक समूह जो कि करीब 400 से 500 व्यक्तियों के मध्य होने की वजह से वो सारे एक राय होकर झगड़ा फसाद पर उतारू हो जाते है। नयाशहर थानाधिकारी कविता पुनिया ने उचित कार्यवाही का आश्वाशन भी दिया है। उन्होंने कहा डीजे पर प्रतिबंध है, कोई ऐसा करेगा तो कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
होली पर शहर में बजने वाले अश्लील डीजे पर प्रतिबंध की फिर उठी मांग
By -
March 01, 2026
0
Tags: