सामाजिक बैठक में कुरीतियों के उन्मूलन और समाज विकास का लिया संकल्प

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): राजधानी जयपुर में रविवार को यादव समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में पिछले दिनों जयपुर के रामचन्द्रपूरा में 19 फरवरी को सम्पन्न हुए 13वे सामूहिक विवाह की सफलता हेतु कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। यादव महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया कि आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त पुरानी कुरीतियों पर प्रहार करना और विकास के नए मार्गों पर मंथन करना रहा।

*कुरीतियों पर कड़ा प्रहार* 

चर्चा के दौरान वक्ताओं ने मृत्युभोज, बाल विवाह और नशाखोरी जैसी प्रथाओं को समाज की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा बताया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इन फिजूलखर्ची वाली रस्मों को त्यागकर उस धन का उपयोग शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किया जाएगा।

*विकास और सकारात्मक कार्यों पर मंथन* 

समाज के युवाओं के लिए कौशल विकास केंद्र खोलने और मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए छात्रवृत्ति योजना शुरू करने पर विचार किया गया। बैठक में सामूहिक विवाह के आयोजनों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।
*एकता का संदेश*

बैठक के अंत में समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि समाज का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब हम आपसी भेदभाव भुलाकर एकजुट हों। इस अवसर पर कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव, सम्मेलन अध्यक्ष सरदार मल यादव, लालचंद पचेरिया व गणेश कुमार यादव, चौथमल यादव और काफ़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!