जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नाहरगढ़ रोड (मनिहारी बाजार) व्यापार मंडल की ओर से होली एवं धुलण्डी स्नेह मिलन समारोह का आयोजन 2 मार्च, सोमवार को 4 बजे से 6 बजे तक नारद जी का मंदिर, बारह भाइयों का चौराहा, नाहरगढ़ रोड पर मनाया जाएगा। समिति के संरक्षक कैलाश चंद खंडेलवाल एवं अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने बताया कि सभी जाति में समुदाय के व्यापारियों द्वारा बड़े हर्ष व उल्लास के साथ मंदिर परिसर में फूलों की होली का आनंद लिया जाएगा और एक दूसरे को बधाई दी जाएगी। समिति द्वारा समय-समय पर जनहित के कार्यों का आयोजन भी किया जाता रहा है।
नाहरगढ़ रोड (मनिहारी बाजार) व्यापार मंडल की ओर से होली एवं धुलण्डी स्नेह मिलन समारोह का आयोजन आज़
By -
March 01, 2026
0
Tags: