सामाजिक न्याय अधिकार मंच ने यूजीसी कानून को लागू करने को लेकर रैली निकाली

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): यूजीसी 26 के नियमों को पूर्ण रूप से लागू कराने की मांग को लेकर "सामाजिक न्याय अधिकार मंच झुंझुनूं" के बैनर तले जिले के सामाजिक एवं जनवादी संगठनों की ओर से अम्बेडकर पार्क से जिला कलेक्टर झुंझुनूं तक रैली निकाली व सभा का आयोजन किया गया। रैली में " यूजीसी 26 नियमों को शीघ्र लागू करो, जय भीम, इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए, हाथों में बैनर तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए जिला कलेक्टर झुंझुनूं परिसर पहुंचे, इसके बाद रैली सभा में बदल गई। सभा की अध्यक्षता क्रान्तिकारी किसान यूनियन के संयोजक पोकर सिंह झाझडिया ने की। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी नियम 26 का उद्देश्य भारत के उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न को रोकना है। यह एक्ट विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य वंचित समुदायों के विधार्थियों के अधिकारों की रक्षा करने और शिक्षा प्रणाली में समानता सुनिश्चित करने पर केंद्रित है। यूजीसी रेगुलेशन 2026 जो जातिगत उत्पीड़न को रोकने के लिए लाया गया था, सवर्णों के विरोध प्रदर्शन और कोर्ट में याचिका दाखिल करने के साथ ही उस पर 29 जनवरी 26 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगा दी गई। यूजीसी की नियमावली में कई खामियां हैं जिसे ओर दुरुस्त करने की जरूरत है। मेहनतकश जनता के पक्ष में जब भी कोई कानून पास किया जाता है उस पर रोक लगा दी जाती है जबकि किसानों के खिलाफ काले कानून लागू किए गए और 700 किसान शहीद हो गए, लेकिन कोई रोक नहीं लगाई गई। ये नियम किसी भी वर्ग के खिलाफ नहीं है। यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी व्यक्ति को जातिगत आधार पर उत्पीड़ित और अपमानित करेगा ही नहीं, तो कोई किसी को भी झूठा क्यों फंसायेगा। केवल आशंका के आधार पर कानून को रोका जाना उचित नहीं है। सभा को शहीद भगत सिंह विचार मंच के संयोजक बजरंग लाल एडवोकेट, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा , आसपा जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह चारावास, सुनिल सिरस्वा, महेंद्र सिंह शास्त्री अध्यक्ष माली सैनी समाज, कमलेश काला मेघवाल समाज संघ, बलबीर काला जिला अध्यक्ष अजाक, इमरान बडगुजर अध्यक्ष मुस्लिम न्याय मंच, ओमप्रकाश सेवदा बामसेफ, रामचंद्र कुलहरी अखिल भारतीय किसान महा सभा, गिरधारी महला अध्यक्ष अखिल भारतीय किसान सभा, शकील फोजी, सतवीर बरबड़, धर्मपाल बंशीवाल एडवोकेट, डॉ.सम्पत भारूपाल, महेश चौमाल, रामानंद आर्य जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति संघर्ष समिति, किशनलाल नायक, मनीराम देवरोड़, कै शुभकरण महला ने सम्बोधित किया। इसके अलावा सहदेव कसवां, नरेन्द्र पायल, सहीराम जाखड़, महताब सिंह चोधरी, त्रिलोक सिंह, फूलचंद बुडानिया, कैलाश महाराज, रामनिवास भूरिया, शीशराम, रामनारायण झाझडिया, हरिओम पिलानी, परित्राण कालेर, दयाचंद चाहर, लीलाधर चौहान, शीशराम खिचड, जय प्रकाश जांगीड़, रामनिवास बेनीवाल, करणी राम मझाऊ, शिव कुमार नाटास, बलवान बलवदा, लेखराम कालेर, बनवारी लाल जाट, उम्मेद सिंह कृष्णिया, यूनूस अली भाटी आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। सभा के दौरान एक प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर झुंझुनूं से मिला और उपरोक्त मांगों को लेकर ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम सौंपा गया। संचालन बजरंग लाल एड ने किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!