दो दिवसीय प्रधानाध्यापक वाकपीठ संगोष्ठी का हुआ आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): हनुमान नगर स्थित एक निजी गार्डन में दो दिवसीय प्रधानाध्यापक वाकपीठ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के सचिव राम किशोर सैनी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस उपाधीक्षक रवि प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रमेश विजय एवं अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मीना भदोरिया रहे। अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। संबोधन के दौरान विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि आधुनिक युग में शिक्षा के साथ ही व्यवहारिक ज्ञान का होना भी बहुत आवश्यक है। पुलिस उपाधीक्षक रवि प्रकाश शर्मा ने साइबर सिक्योरिटी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फर्जी ऐप से कभी भी लोन लेने के लिए आवेदन नहीं करें और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर तुरंत थाने में संपर्क करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मंजू मीणा ने की। इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए प्रवेश उत्सव एवं नामांकन वृद्धि पर जोर दिया। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रमेश विजय एवं अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मीना भदोरिया ने शिक्षा के साथ-साथ शाला दर्पण एवं विभिन्न प्रकार के विभागीय आदेशों की पालना समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुकेश मीणा मुंडिया, राम किशोर सैनी, हरीराम मीणा, गणेश नारायण चौधरी, जय नारायण मीणा, सुरेश बैरवा सहित सेकडों प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाध्यापिकाए मौजूद रही। मंच संचालन राजाराम जांगिड़ ने किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!