निवाई (लालचंद माली): भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में 29 व 30 मार्च को डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन में दो दिवसीय आवासीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया जाएगा। महामंत्री जयनारायण कुमावत व वंश प्रदीप पारीक ने बताया कि शिविर का शुभारंभ मुख्य वक्ता विधायक रामसहाय वर्मा, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दिलीप ईसरानी, जिला उपाध्यक्ष रमाकांत शर्मा, शहर अध्यक्ष नितिन छाबडा, शहर प्रभारी सत्यनारायण चंदेल व पूर्व प्रधान ममता चैधरी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजन समिति द्वारा आयोजन स्थल पर ही कार्यकर्ताओं के लिए भोजन व रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है। शिविर में शहर मंडल के सभी पदाधिकारी व सदस्य, निवर्तमान पार्षद, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, समस्त मोर्चा अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता भाग लेंगे।
3/related/default