एसकेआईटी जयपुर में बुधवार को किया गया डिग्री वितरण समारोह का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0



जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (SKIT) में बुधवार, 11 मार्च, 2026 को राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में डिग्री वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 2025 बैच के B.Tech, M.Tech और MBA के 707 स्टूडेंट्स को डिग्री वितरित की गई। इनमें से 23 स्टूडेंट्स राज्य के टॉप 10 में शामिल रहे। इस बैच के स्टूडेंट्स मीत खंडेलवाल, जतिन यादव और दीक्षा शर्मा ने अपनी इंजीनियरिंग स्ट्रीम में राज्य में पहला स्थान हासिल किया और गोल्ड मेडल जीते, जबकि दूसरे स्थान पर रहे रोहित सोनी और कशिश अरोड़ा ने सिल्वर मेडल जीते। कार्यक्रम से पहले, स्टूडेंट्स कॉलेज कैंपस में पुरानी यादें ताज़ा करते और पुराने दोस्तों से गर्मजोशी से मिलते दिखे। कॉलेज डायरेक्टर जयपाल मील ने स्टूडेंट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में संस्था के चेयरमैन सुरजाराम मील, डायरेक्टर जयपाल मील, डायरेक्टर (एकेडमिक्स) डॉ.एसएल सुराणा, प्रिंसिपल प्रो.रमेश कुमार पचार, डीन डॉ.आरके जैन, सभी विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के समन्वयक डॉ.नवल किशोर जांगिड़ शामिल थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!