निवाई (लालचंद माली): कृषि उपज मंडी में सरसों की आवक लगातार बढ़ रही है। खेतों से कटाई के बाद किसान सीधे मंडी में पहुंच रहे हैं, जिससे मंडी में रौनक बढ़ गई है। मंगलवार को मंडी में सरसों की रिकॉर्ड करीब 60-70 हजार बोरी की आवक दर्ज की गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश चंवरिया व ताराचन्द बोहरा ने बताया कि आवक बढऩे के साथ सरसों के भाव भी बढे हैं। सरसों 6250 से 6300 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बिकी है। उन्होंने बताया कि निवाई के आसपास के गांवों सहित चाकसू, बौंली एवं पीपलू क्षेत्र से भी किसान सरसों लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। अधिकांश किसानों की फसल कटाई पूरी हो चुकी है और वह खेतों से सीधे मंडी में उपज को लेकर आ रहे हैं। व्यापारी दीपक गुप्ता व राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि आने वाले दिनों में सरसों की आवक और बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि मंडी में होली के त्यौहार के बाद करीब साढे 3 लाख सरसों की बोरियों की आवक हुई है। इससे मंडी में व्यापारिक गतिविधियां और तेज होने की उम्मीद है।
मंडी में सरसों की आवक ने पकडी रफ्तार: 60 हजार बोरी पहुंची, 6300 रुपए क्विंटल तक बिकी
By -
March 11, 2026
0
Tags: