अखिल भारत हिन्दू महासभा की प्रदेश स्तरीय मीटिंग जयपुर में संपन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू/जयपुर (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अखिल भारत हिन्दू महासभा के झुन्झुनू जिला अध्यक्ष प्रणीत गुप्ता (विपुल) ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पुनिया की मौजूदगी में अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश कार्यालय जयपुर में हुई संगठन की मीटिंग में 
संगठन ने सनातन धर्म को और मजबूत करने व गौ माता की रक्षा, मंदिरों में हनुमान चालीसा पाठ, गरीब बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था एवं गरीब परिवारों की बेटियों के सामूहिक विवाह करवाने एवं मातृ शक्ति की रक्षा के लिए काफी सुझाव दिए ओर संगठन के हर पदाधिकारी को इसमें सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। मीटिंग में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पुनिया, प्रदेश महामंत्री भागीरथ सिंह पिलानिया, प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक कुमार योगी, महिला प्रदेश अध्यक्ष अनीता दीपक गुप्ता, महिला सभा प्रदेश महामंत्री कविता पुनिया, किन्नर सभा प्रदेश उपाध्यक्ष कांता बूआ, सनातनी कृष्ण जन्म भूमि की याचिकाकर्ता एड्वोकेट श्रीमती गरिमा, गौ रक्षा प्रदेश अध्यक्ष हरि राम शर्मा तथा राजस्थान प्रदेश के जिला अध्यक्ष में मौजूद रहे जोधपुर से जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा, टोंक से प्रहलाद सुवालका, करौली से मुकेश कुमार जाट, ब्यावर से कमलेश मूंदड़ा, जयपुर ग्रामीण से शंकर लाल जागीड़, खैरथल तिजारा से शशि कुमार यादव, कोटपुतली-बहरोड़ से पवन शर्मा, झुंझुनूं जिला से जिला अध्यक्ष प्रणीत गुप्ता (विपुल), प्रभाती लाल योगी, अशोक महारानियां, रितिक चंदेलिया, उम्मीद सिंह गर्वा, शिव कुमार काकोडा, सुनील टेलर एवं काफी संख्या में विभिन्न जिलों से कार्यकर्ता इकट्ठे हुए और मीटिंग के सफल आयोजन करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पुनिया ने प्रदेश महामंत्री भागीरथ सिंह पिलानिया, प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक योगी, प्रदेश कोर कमेटी अध्यक्ष डाक्टर राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला ने जयपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष शंकर लाल जांगीड़ का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!