मनीषा को मिला पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य उत्कृष्ट सेवा शिक्षक सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0



सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पीएमश्री श्रीकृष्ण परिषद् राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका मनीषा सैनी को डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा में आयोजित गायत्री शक्तिपीठ के एक कार्यक्रम में पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य उत्कृष्ट सेवा शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्था प्रधान सुमन वर्मा व गायत्री शक्तिपीठ सूरजगढ़ से रामजीलाल फोगाट व रमाकांत मिश्रा ने बताया कि भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन, पर्यावरण संरक्षण, स्काउट गाइड में 48 छात्राओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिलवाने सहित अनेक उपलब्धियों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। विद्यालय के भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रभारी डॉ.अनिल शर्मा अनमोल ने बताया कि सम्मान कार्यक्रम में सैनी को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न व दुपट्टा भेंटकर सम्मानित किया गया। मनीषा के इस राज्य स्तरीय सम्मान के लिए अनेक गणमान्य लोगों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!