गणगौर की निकली भव्य सवारी, मेले में उमड़ी लोगों की भीड

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): गणगौर पर्व पर नगर पालिका के तत्वावधान में गणगौरी बाजार में मेले का आयोजन किया गया। शनिवार की शाम करीब 5 बजे बस स्टेण्ड पर नगर पालिका के पुराने भवन से परम्परागत रूप से गाजे-बाजे के साथ गणगौर माता की भव्य सवारी निकाली गई। गणगौर माता की सवारी में ईसर-गणगौर के जुलुस में सबसे आगे नगर पालिका के दो कार्मिक परम्परागत वेशभूषा पहनकर घोडी पर सवार होकर आगे-आगे चल रहे थे। उनके पीछे चार युवा सजी हुई ईसर-गणगौर की झांकी को कंधे पर लेकर चल रहे थे, जो मुख्य आकर्षण का केन्द्र था।गणगौर का जुलूस बस स्टेण्ड से परम्परानुसार रवाना होकर शहर के मुख्य मार्गो से होता हुआ बडा बाजार, बिलाला मार्केट व चौहटी बाजार होते हुए मेला स्थल गणगौरी बाजार पहुंचा। मेले को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मेला स्थल पर खाद्य पदार्थो के ठेलों सहित दैनिक उपयोग की विभिन्न सामग्री की दुकानें सजी हुई रही। खाद्य पदार्थो के ठेलों पर लोगों की भीड़ रही। महिलाओं व बच्चों ने मेला स्थल पर लगी हुई दुकानों पर जमकर खरीदारी की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!