देश में अमन-चैन के लिए मांगी दुआ

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): शहर में शनिवार को ईदुलफीतर के त्यौहार पर हजारों मुस्लिम समाज के लोगों ने देश में अमन चैन की दुआ मांगी। जमात क्षैत्र ईदगाह पर मोहम्मद यासीन ने ईदुलफीतर की नमाज अदा करवाई, जिसके दौरान हजारों मुस्लिम समाज के लोगों ने देश में अमन चैन की दुआं मांगी। इसी प्रकार पटेल रोड़ पर स्थित जलेबी मस्जिद पर हाफिज इमाम मोहम्मद ईश्माइल ने ईदुलफीतर की नमाज अदा करवाई, जिसमें दोनों समुदाय के लोगों ने शिरकत कर एकता एवं भाईचारे की मिशाल दी। इस दौरान रोजदारों ने देश में खुशहाली एवं अमन चैन की दुआं मांगी। कांग्रेस प्रदेश महासचिव दिलीप इसरानी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति एक दूसरे के प्रति सम्मान एवं सहयोग की भावना रखें, जिससे देश में खुशहाली एवं अमन चैन बना रहे। इस दौरान राजू मालावत, ईदु शुबराती, हाजी नूर मोहम्मद, बुन्दू खां एवं अब्दुल हकीम सहित सैकडों लोगों ने नमाज अदा करके देश में खुशहाली एवं अमन चेन की दुआ मांगी। इस दौरान पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष दिलीप ईसरानी, भाजपा शहर अध्यक्ष नितिन छाबडा, पूर्व भाजपा शहर अध्यक्ष रामअवतार घाटी, नसीर कुरैशी, पूर्व पार्षद पृथ्वीराज टाटावत, राजेश चौधरी गुरूजी, कांग्रेस शहर अध्यक्ष सतीश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष शंकरलाल जाट, प्रदीप पारीक, इशाक मुगल, तनवीर कुरैशी, मनोज पाटनी, राजेन्द्र चौधरी, दुर्गालाल सैनी, सत्तु चौधरी, हाफिज सलीम, दयाराम जाट, सीताराम कटारा व सईद मुगल सहित कई जनप्रतिनिधियों ने ईदगाह पर पहुंचकर सभी नमाजियों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद पर घर-घर में खीर व शैवईयां सहित कई प्रकार के पकवान बनाए गए। इस दौरान डीवाईएसपी रविप्रकाश शर्मा, थानाधिकारी घासीराम मीणा एवं सदर थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद मय पुलिस जाप्ते के साथ मौजूद थे। इस दौरान वाहनों को झिलाय रोड़ एवं बाईपास से निकाला गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!